सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत,दूसरा घायल
सोनभद्र:चोपन थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। चोपन क्षेत्र के बग्घानाला के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी चोपन भेजवाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिय। यहां इलाज के दौरान घायल सीताराम (45) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा निवासी सीताराम का पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया गया।

