ईसीआरकेयू की माँग पूरा करने का मंडल रेल प्रबंधक ने दिया आश्वासन

By:

On: Friday, October 30, 2020 11:01 AM

---Advertisement---

ईसीआरकेयू की माँग पूरा करने का मंडल रेल प्रबंधक ने दिया आश्वासन

मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मंत्री मध्य रेलवे धनबाद ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)नये मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे धनबाद ( आशीष वंशल ) द्वारा अपने मंडलीय अधिकारियों के साथ चोपन सेक्शन का निरीक्षण किया गया। इनके प्रथम आगमन पर ईसीआरकेयू/चोपन-शाखा-1 के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने अपने टीम के सदस्यों के साथ चोपन सेक्शन के कर्मचारियों के तरफ से बुके देकर मंडल रेल प्रबंधक,

वरीय कार्मिक अधिकारी और वरीय वाणिज्य प्रबंधक का स्वागत किया गया। ईसीआरकेयू की ओर से चोपन के रेलवे कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों जैसे सड़क, नाली, सेफ्टी टैंक, छत, बिजली, पानी के समस्या के साथ रेलवे मनोरंजन गृह, ओपेन जिम और रेल कर्मचारियों के बच्चों को ओबरा स्कूल जाने के लिये बस की माँग रखी गई। मंडल रेल प्रबंधक के दिशा निर्देश पर वरीय कार्मिक अधिकारी के द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए रेलवे

मनोरंजन गृह, ओपेन जिम और बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए एक बस की माँग को स्वीकार करते हुए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर रेलवे
कालोनियों से जुड़ी समस्याओं को मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संज्ञान में लेते हुए उसे भी दूर करने का आश्वासन दिया । इस मौके पर एस के मेहता,रवि कुमार, शाकिब खां, मिनहाज़ुद्दीन, ज्वाला प्रसाद, विनोद कुमार,संतोष कुमार सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now