सोनभद्र फोटोग्राफर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
सोनभद्र::आज रामलीला मैदान के सभागार में सोनभद्र फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमरेश पटेल जी व जिला मंत्री (भा0ज0पा0) अजीत रावत जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ , सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम
का शुरुआत किया गया व चयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया व उनको प्रमाण पत्र प्रदान कर अध्यक्ष जी द्वारा शुभकामना व्यक्त किया गया / एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पवन जायसवाल जी ने संगठन के सभी पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए सबका हौसलाअफजाई किया व संगठन को परिवार की तरह समझ कार्य करने को कहा गया ।
इस मौके पर राजेश केशरी , शरद केशरी, सावन सोनी, रमेश जी, संतोष गुप्ता जी ,सूर्य जायसवाल आदि की उपस्थिति रही ! कार्यक्रम का सफल संचालन आसिफ वारसी ने किया

