एई की पिटाई करने वाला आरोपित शिक्षक निलंबित
अनपरा(उमेेश कुमार सिंह) म्येारपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय औराडाड़ द्वितीय में अवैध तरीके से आवास बनाकर रहने और गत दिनों विद्युत विभाग के सहायक अभियंता की पिटाई करने के आरोपित शिक्षक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बुधवार को निलंबित कर दिया। इस मामले की विस्तृत जांच के लिए चोपन खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। विद्युत कनेक्शन काटे जाने से नाराज प्राथमिक विद्यालय सोनवानी पिपरी के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश ने 11 अक्टूबर को सहायक अभियंता के
साथ मारपीट की थी। जिसकी फोटो भी वायरल हुई। इस मामले में सहायक अभियंता अनिल यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक व उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जय प्रकाश पहले औराडाड़ में तैनात थे। उसी समय से वहां कब्जा जमाए हुए हैं। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि कर्मचारी आचार नियमावली के विरुद्ध कार्य करने और लोक संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में जय प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है

