गुजरात कमाने गए युवक का घर आया लाश, परिजनों में हाहाकार

By:

On: Monday, October 26, 2020 3:06 PM

---Advertisement---

 

कोन(जय दीप गुप्ता ब्यूरो)कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी युवक का शव जब आज दोपहर में एम्बुलेंस से उसके घर पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया।जानकारी के अनुसार भगवान दास(38) पुत्र लक्ष्मण घसिया करीब 6 माह पूर्व गुजरात के भावनगर में किसी ठेकेदार के माध्यम से काम करने गया था,वहाँ वह निरमा वाशिंग पाउडर के फैक्टरी में काम कर रहा था।आज करीब 3 बजे अचानक उसका शव लेकर एम्बुलेंस घर पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया।उसके मौत की सूचना परिजनों को नहीं दी गयी थी।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुजीत यादव उर्फ बुल्लू यादव ने बताया कि ठेकेदार के अनुसार युवक की मौत शनिवार को ही पेटदर्द के कारण हुई है,फिर भी मौत की सूचना न देने के कारण मामला सन्देहास्पद प्रतीत होता है।परिजनों के आपत्ति के बाद ठेकेदार ने अंतिम संस्कार के लिए तीस हजार रुपये भेजा तो परिजनों ने शव को रिसीव किया।ठेकेदार ने फोन पर परिजनों को आश्वासन दिया कि श्रमिक को श्रमिक बीमा समेत सरकारी लाभ दिलवाया जाएगा।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि बुल्लू यादव ,समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजनारायण उर्फ राजू भारती समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now