असत्य पर सत्य की विजय के साथ रावण का हुआ दहन

By:

On: Sunday, October 25, 2020 12:24 PM

---Advertisement---

असत्य पर सत्य की विजय के साथ रावण का हुआ दहन

सोनभद्र: कोविड 19 के कारण इस बार रॉबर्ट्सगंज नगर में विजयदशमी के दिन कड़े इंतजाम के बीच रावण का 10फिट का पुतला शाम करीब 5:20 बजे धूं धूं कर जल गया ।रावण की प्रतिमा में श्री राम की धनुष बाण से आग लगते मैदान जय श्री राम की जयकारों से गूंज उठा।
इस दौरान किसी भी प्रकार का कोई मेला का आयोजन

नहीं हुआ था और ना ही रामलीला मैदान में कोई दुकानें लगी थी।बता दे कि पिछली बार रावर्ट्सगंज में60 फिट के रावण के पुतले का दहन किया गया था।कोविड 19 के गाइड लाइन का पालन कराने व सुरक्षा व्यवस्था के सदर सी ओ राजकुमार तिवारी,सदर कोतवाल अंजनी कुमार राय,चौकी प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह सिंह सहित अन्य थानों की फोर्स मौजूद रही।
इस दौरान श्री राम लीला कमेटी एवं समस्त दुर्गा पूजा समिति के लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now