चोपन में सोमवार को सीमित लोगों की मौजूदगी में रावण के पुतले का होगा दहन
चोपन(अशोक मद्धेशियासंवाददाता)दशहरे पर्व पर covid -19 के चलते इस बार मेले का आयोजन बहुत ही सीमित में होगा। दशहरा पर्व के मद्देनजर रेलवे रामलीला समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस बार सिर्फ हर वर्ष की परंपरा को निभाने के लिए रावण दहन कार्यक्रम कोविड़ -19 के नियमों के आधार पर किया जाएगा जिसमें बहुत कम संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। उपस्थित सभी लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेंस व सेनेटाइजर का प्रयोग करना होगा। केवल पुतला दहन होगा वो भी सीमित लोगों की मौजूदगी में अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला परिसर में एक भी दुकाने नहीं लगेंगे आगे बताते चले कि इस बार
दशहरा को लेकर लोगों में मायूसी छाई है खास तौर पर युवा और बच्चों में। कोरोना काल के चलते नगर में पिछले कई वर्षो में यह प्रथम बार होगा कि दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले का आयोजन सीमित लोगों की मौजूदगी में होगा। वैसे रामलीला मैदान में प्रोजेक्टर के माध्यम से हर दिन दिखाई जा रही रामलीला भी पहली बार हो रही है।

