पारिवारिक विवाद के मारपीट के मामले में महिला ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रेही गांव में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के मामले में महिला ने अपने पति समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में उसके पति को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।
शनिवार को नीलम ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसके पति भगवान दास, ससुर मंगल ,सास सुनीता तथा देवर सुभाष ने शुक्रवार को उसके साथ मारपीट की जिसमें वह घायल हो गई है। घटना की आपबीती उसने अपने मायके पत्थरताल में अपनी मां संतोषा को बताया तो वह भी अपनी पीड़ित लड़की के पास मामले को निबटाने के लिए चली आई। नीलम ने बताया कि उसकी मां संतोषा के साथ भी उन लोगों ने मार पीट की जिसमें वह भी घायल हो गई। पुलिस ने घायल नीलम (25) तथा संतोषा (65) का डॉक्टरी परीक्षण तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। और मामले में आरोपित भगवानदास मंगल सुनीता तथा सुभाष के खिलाफ शनिवार दो एनसीआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
और इस मामले में शनिवार की दोपहर भगवान दास को पुलिस ने पकड़ कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।

