मीरजापुर:मेडिकल स्टोर पर बिना बिल बिक रहा मास्क
मरीजों का हो रहा शोषण कौन है जिम्मेंदार
मोदी की बात छोड़ो रुमाल नहीं मास्क लगाओ : बोले कर्मचारी
मीरजापुर:गजब का जमाना आ गया है। डॉक्टर साहब कहते हैं कि हम पत्रकार के भाई हैं, हमारी काफी उची पकड़ है, हम पास के हैं, हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता। आप सभी हमारे भाई हैं। अब डाक्टर साहब बताएं कि भाई होने के नाते क्या जनता का शोषण होता रहे, यह कहां का न्याय है। इस संदर्भ में जब चिकित्सालय परिसर में मौजूद कर्मचारियों से जवाब मांगा गया तो किसी के पास उत्तर नहीं मिला। जहां साफ शब्दों में कहा गया कि मोदी जी की बातों को छोड़िए, उधर फोटो में देखिए योगी जी खुद मास्क लगाए हैं। इतना ही नहीं उनका कहना है कि यूपी में मास्क लगाना जरूरी है,बिना मास्क के डॉक्टर साहब नहीं देखेंगे। पीएम की बातों को दरकिनार करते हुए जनपद के डॉक्टर शलभ मालवीय अपने निजी चिकित्सालय पर पहुंच रहे मरीजों को काउंटर पर रखें लोगों द्वारा तत्काल अपने मेडिकल से 10 रुपए की मास्क लेने की पहले सलाह देते हैं। यह तो उत्तम है किंतु 10 रुपए की रसीद नहीं मिलती। मेडिकल स्टोर से रसीद उपलब्ध होती है जैसा कि कुछ लोगों ने यह जानकारी दिया। वहीं यदि रूमाल से मुंह ढक कर आप दवा कराने के लिए जाएंगे तो आपको बाहर कर दिया जाएगा। जहां कर्मचारियों द्वारा कानून का पाठ पढ़ाते हुए कहा जाएगा कि सर्वप्रथम आप मास्क का प्रयोग करें। इस संदर्भ में अपनी मां को दवा कराने पहुंचे एक व्यक्ति ने जब काउंटर पर उपस्थित लोगों से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि मोदी ने कहा है कि रुमाल लगाओ किंतु योगी देखिए उधर फोटो में इशारा करते हुए दिखाया कि मास्क लगाये हैं और नीचे साफ-साफ लिखा है कि मास्क लगाना अनिवार्य है। मोदी जी के चक्कर में ना पड़िए और जाकर 10 रुपए का मास्क खरीदिए। इस संदर्भ में जब सीएमओ से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं रिसीव हुआ।

