मारुति वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,तीन गंभीर

By:

On: Friday, October 23, 2020 1:29 PM

---Advertisement---

मारुति वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,तीन गंभीर
दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव के सेमरिया मोड के पास आज दोपहर दुद्धी से रेनुकूट जा रही एक मारुति वैन पेड़ से टकरा गई जिससे सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,सूचना पर मौके पर पहुँची दुद्धी पुलिस ने सभी घायलों एम्बुलैंस की सहायता से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां इलाज उपरांत गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के झगरा खाड़ से रेनुकूट निवासी सुरेश यादव वाहन से अपने घर वापस हो रहे थे कि कटौली के सेमरिया मोड़ पर उनकी मारुति एक पेड़ से बुरी तरह से टकरा गई।जिससे सवार सभी सवार घायल हो गए।घायलों में सुरेश यादव 48 पुत्र महावीर,आरती 18 वर्ष पुत्री सुरेश यादव , जमवंती 45 पत्नी सुरेश यादव तथा चालक अर्जुन सिंह 50 पुत्र सुखदेव घायल हो गए।दुर्घटना के बाद चालक अर्जुन सिंह वाहन के स्टेयरिंग में फसे हुए थे जिन्हें काफी

मस्सक्त के बाद बाहर निकाला गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए महिला जमवंती देवी को छोड़कर तीनों लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ,चिकित्सक के मुताबिक रेफर मरीजों हालात गंभीर बनी हुई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now