विद्युत विभाग ने कैंप लगाकर वसूले 102886 रुपए

By:

On: Friday, October 23, 2020 12:42 AM

---Advertisement---

विद्युत विभाग ने कैंप लगाकर वसूले 102886 रुपए

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र:स्थानीय थाना अंतर्गत महुली ग्राम पंचायत में स्थित विद्युत बिल जमा करने हेतु कार्यालय पर आज पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों ने कैंप लगाकर विद्युत बिल बकाया में लगभग ₹102886 जमा कराया विद्युत कैंप में मौजूद एसडीओ चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि सरकार के मंशा के अनुरूप दिए गए 3 माह की अवधि के तहत इलाके में बकाया विद्युत बिल को हर हाल में जमा कराया जाना आवश्यक है तथा विद्युत बिल में मीटर रीडिंग की समस्या बिजली बिल जारी नहीं होने की समस्या मीटर खराब होने की समस्या को त्वरित निस्तारण करके विद्युत बिल जमा कराया जा रहा है आज इस विद्युत कैंप में लगभग ₹102886 बकाया विद्युत बिल जमा कराया गया तथा 13 बकायेदारों का कनेक्शन भी विछेदन कर दिया तथा दो नया कनेक्शन,19 संशोधन तथा मैं बिजली उपभोक्ताओं से विनम्र निवेदन करना चाहूंगा कि आप सभी लोग विद्युत का उपभोग करने के पश्चात विद्युत बिल का भुगतान यथाशीघ्र अवश्य जमा कराएं ताकि आपके घरों व प्रतिष्ठानों का विद्युत कनेक्शन लगा रह सके अगर आप विद्युत बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो आपके विद्युत कनेक्शन को बिजली विभाग के कर्मचारी काटने में तनिक भी नहीं हिचकेंगे इस मौके पर जे ई शैलेश कुमार बड़े बाबू जितेन्द्र के साथ-साथ अनवर सत्येंद्र पंकज सुरेन्द्र आदि मौजूद थे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now