गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By:

On: Wednesday, October 21, 2020 4:35 PM

---Advertisement---

गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव में बीते दिनों हुए सड़क दुर्घटना के मामले में बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।पुलिस ने बताया कि शैलेश तिवारी निवासी दामोदर पथरा देहात कोतवाली मिर्जापुर ने तहरीर देकर बताया है कि एक सप्ताह पहले वह बाइक से घोरावल से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। खरुआंव गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया गाड़ी ने उसे धक्का मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इस मामले में शैलेश तिवारी की तहरीर पर वाहन चालक प्रिंस शुक्ला के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now