किसान ,युवा /बेरोजगार है सरकार के निशाने पर-आशु

By:

On: Wednesday, October 21, 2020 2:03 PM

---Advertisement---

किसान ,युवा /बेरोजगार है सरकार के निशाने पर-आशु
1- रोजाना बढ़ रही बेरोजगारी दर
2-नौजवान/ बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खाने को विवश
3-आये दिन किसान कर रहा आत्महत्या
4- यूरिया/ डीजल का दाम बढ़ना किसानों के हित में नहीं

सोनभद्र:: भारतीय युवा कांग्रेस सोनभद्र की एक बैठक चाचा नेहरू पार्क रॉबर्ट्सगंज में रखी गई । बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि आज पूरे देश में किसान सड़कों पर है ,आए दिन किसान आत्महत्या करने को मजबूर है, समर्थन मूल्य किसानों को नहीं मिल पा रहा ,यूरिया का दाम बहुत बढ़ चुका है, और मौजूदा सरकार की गलत नीतियां यह दर्शाती हैं कि सीधे-सीधे किसान उनके निशाने पर हैं, किसान विरोधी नीति को लेकर पहले भी कांग्रेस पार्टी/ युवा कांग्रेस ने पूरे देश में आंदोलन किए और उनके हित की बातें की, पर मौजूदा सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही हैं । वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो करोना महामारी में जहां हर व्यक्ति

की आय कम हुई है, बड़ी-बड़ी कंपनियां/ फैक्ट्रियां बंद हुई है, करोडो युवा बेरोजगार हुए हैं, सरकार की तरफ से युवाओं के रोजगार को लेकर कोई भी बड़ी नीति सुनने को नहीं आई। पढ लिख कर दर-दर की ठोकरें भी खाने को विवश है अगर हम सोनभद्र की बात करें 30 साल पहले कांग्रेस के सरकार उत्तर प्रदेश में हुआ करती थी देश की आजादी के बाद सोनभद्र का जो सृजन हुआ उसमें यहां के आदिवासियों, गरीबों, नौजवानों, किसानों के परिवार के लड़कों के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियों का निर्माण किया गया कि यहां के स्थानीय कंपनियां/ कल- कारखाने उन्हें वरीयता देंगे ,लेकिन यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेसी सरकार जाने के बाद कल कारखाने और कंपनी वाले इस बात को भूल चुके हैं, जिसको याद दिलाने का काम युवा कांग्रेस करेगी ।आशू दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव/ प्रभारी उत्तर प्रदेश माननीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी के आने के बाद पूरे प्रदेश के अंदर जगह-जगह भारी मात्रा में नौजवान युवा सब कांग्रेस/ युवा कांग्रेस सदस्यता ले रहे हैं उत्तर प्रदेश के पूर्वी जोन के अध्यक्ष युवा कांग्रेस कनिष्क पांडे के आने के बाद भी युवाओं का झुकाव युवा कांग्रेसी तरफ बड़ा है । उसी क्रम में आज शशि बाला, सुष्मिता कश्यप , रोशन सोनी ,शिवम चतुर्वेदी, रजत सोनी ,प्रदीप पटेल ने युवा कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की ।युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष

ओम प्रकाश ने कहा कि किसान मजबूर है उसे अपने अनाज की वाजिब कीमत नहीं मिल पा रही है, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है मंडी खत्म करने की नीति दर्शाती है कि किसान को कमजोर करने का काम किया जा रहा है ।विधानसभा अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज युवा कांग्रेस श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि युवाओं के लिए मौजूदा सरकार कोई नीति नहीं बना रही पढ़ लिख कर भी युवा बेरोजगार है ठोकरें खाने को विवश है यह दर्शाता है कि सरकार युवा विरोधी है। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों ने शीतला सिंह पटेल, दशरथ त्रिपाठी ,नवीन कुमार, जावेद खान, शादाब आलम, अंशु मद्धेशिया रहे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now