लापता युवक का कुए में मिला शव

By:

On: Wednesday, October 21, 2020 11:49 AM

---Advertisement---

लापता युवक का कुए में मिला शव

बीजपुर(बग्घा सिंह)सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुली में बुधवार को कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरालाल प्रजापती पुत्र हरिनारायण 50 वर्ष निवासी लखार टोला महुली सोमवार साय से घर से लापता था और बुधवार की सुबह जब परिजन पानी भरने कुएं पर गये तो बाल्टी में उसका गमछा फंस गया जब हीरालाल की लाश को देखा तो सभी के होश उड़ गए तत्काल परिजनों ने ग्राम प्रधान मेवालाल व पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुची बीजपुर पुलिस ने लाश को कुएं से निकलवा कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि हीरालाल सुकृत में रहते थे और वह सोमवार को लखार आये थे और उसी दिन शाम को घर से निकले तो पता नही चला बुधवार को जब लाश मिली तो उनके सर और दोनो आंखों पर चोट के निशान थे जिससे उन लोगों को हत्या का शंका बना है। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now