जिला सोनभद्र चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत पनारी के निवासियों का हाल

By:

On: Tuesday, October 20, 2020 7:30 AM

---Advertisement---

जिला सोनभद्र चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत पनारी के निवासियों का हाल

आजादी के 74 साल के बाद भीपनारी के निवासियों आदिवासियों का यह हाल है विकास के दावों की पोल खोलता यह तस्वीर
चोपन(अशोक मद्धेशिया  संवाददाता)ओबरा से होते हुए ग्राम पंचायत पनारी अनपरा , MP को जोड़ने वाले सड़क पर ग्राम पंचायत पनारी में रेणुका नदी पड़ती है जिस पर ओबरा थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया गया है ओबरा थर्मल बांध बन जाने की वजह से यहां के स्थानीय लोगों व सड़क से जितने लोग गुजरते हैं सभी के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती उत्पन्न होती है रेणुका नदी पर पुल न होने पर यहां के स्थानीय क्षेत्र की जनता को काला पानी व गुलामी के जंजीरों में जकड़ी हुई करा रही है क्योंकि पूल ना होने के वजह से पनारी क्षेत्र का संपूर्ण विकास रुक गया है चुनाव के समय नेता गांव में आते हैं और यहां भोली भाली जनता को बहलाते फुसलाते हैं और झूठा आश्वासन देते हैं कि हमें सांसद विधायक बनाइए मैं आपके समस्याओं का समाधान करूंगा लेकिन जीतने के बाद काम का तो छोड़ दीजिए शक्ल दिखाने भी नहीं आते सपा के सरकार में पुल का बनना स्वीकृत हुआ था लेकिन किसी कारणवश नहीं बन पाया पनारी की जनता एक उम्मीद के साथ और विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट को भरपूर वोट देकर के सड़क से लेकर संसद व विधानसभा में भेजने का काम किया मोदी जी के विचारों और वादा पर विश्वास करके यहां का जनता बीजेपी के कैंडिडेट को चुनाव जिताया ताकि हमें आने जाने के लिए रेणुका नदी पर एक पूल बन जाएगा जिससे हम सभी ग्राम वासियों के समस्याओं का समाधान हो जाएगा आपको मैं बताना चाहता हूं कि पूल ना होने की वजह से जब कोई व्यक्ति बीमार व कोई महिला प्रसव से तड़पती है तो उसे किसी प्रकार से नदी तक तो ले आया जाता है लेकिन पूल ना होने की वजह से लोग तड़प कर के अपने प्राणों को छोड़ देते है मैं रविंद्र सिंह यादव प्रदेश सचिव छात्र मंच अपना दल एस व IBN9 चिफ ब्यूरो मौके पर समस्या का

निरीक्षण किया और सही पाया सोनभद्र! उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि रेणुका नदी पर एक पुल का निर्माण करवाया जाए जिससे यहां के स्थानीय लोगों के समस्याओं का समाधान हो सके यातायात का आवागमन हो सके जिससे क्षेत्र का विकास हो सके उत्तर प्रदेश सोनभद्र क्योंकि समस्या आप वीडियो में देख सकते हैं और सुन सकते हैं

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now