डाला शहीद स्थल पर निवासियों को पेयजल की विकट संकट

By:

On: Tuesday, October 20, 2020 7:23 AM

---Advertisement---

डाला शहीद स्थल पर निवासियों को पेयजल की विकट संकट

सेक्रेटरी की मनमानी चोपन ब्लाक की लापरवाही के कारण जो संकट उत्पन्न हुआ सभी हैंड से पंप गंदे और बदबूदार पानी निकल रहा है
चोपन(अशोक मद्धेशिया)डाला शहीद स्थल के पास स्वच्छ पेयजल हेतु लगा नल एक सप्ताह से सो- पीस बनकर रह गया है।जिससे लोगो की परेशानी बढ़ गया है। पानी पीने समस्या को लेकर ब्रहम्मानंद,गोबिन्द राम,रामवीर,देवनाथ,कमलेश आदि लोगो ने बताया कि एक सप्ताह के दौरान केवल एक दिन ही पानी नल से ठीक तरह आया था।इसके बाद पानी का किल्लत बना हुआ है।कभी कभार एक -दो डब्बा ही पानी लोगो को

मिल पा रहा है।शहीद स्थल पर लगा हैण्डपम्प का पानी पुरी तरह प्रदूषित हो गया है।हैण्डपम्प का पानी बदबूदार हो गया है।जो पीने लाएक बिल्कूल ही नहीं है।जब री बोर कोटा ग्राम पंचायत में कराया जा रहा था।उसी समय ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी से कई बार हैण्डपम्प से निकलने वाले प्रदूषित पानी से अवगत कराया गया था।और री बोर कराने की गुहार लोगो ने लगाया था लेकिन सेक्रेटरी ने किसी की बात नहीं मानी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now