कोरोना की मार दुर्गा पूजा पर,मूर्तिकारो का चौपट हुआ कारोबार
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)इस वर्ष आई वैश्विक महामारी भयंकर बीमारी कोविड-19 के कारण मूर्ति कारों को काफी नुकसान हुआ हर साल दुर्गा जी की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार को सांस लेने की फुर्सत नहीं मिलती थी लगभग 6 माह पूर्व ही बंगाल से मूर्तिकार चोपन दुर्गा मैदान मैं आकर
अपना पंडाल लगाकर दिन रात मेहनत करके दुर्गा जी की भव्य प्रतिमा बनाना शुरू कर देते थे जिससे उनको अच्छी खासी आमदनी हो जाती थी लेकिन इस बार एक भी मूर्तिकार के पास मूर्ति आर्डर के लिए फोन नहीं जाने से मूर्तिकार व उसके परिजनों में काफी निराशा हूई और वह बंगाल से चोपन नहीं आए एक मूर्तिकार ने फोन पर बताया कि इस साल हमें मूर्ति बनाने का एक भी आर्डर नहीं मिला जिसके कारण हम नहीं आए उन्होंने यह भी कहा की हम लोगों का मुख्य व्यवसाय यही है जिसकी आमदनी से हम पूरे वर्ष अपना और अपने परिवार का खर्ची चलाते हैं अब तो हम लोगों के समक्ष भूखमरी का भी चिंता सताने लगा है साथ ही साथ बच्चों का पठन-पाठन आगे कैसे होगा यह समझ में नहीं आ रहा हैं मूर्तिकार का कहना था कि हर साल छोटी बड़ी लगभग 50 दुर्गा मां की भव्य मूर्ति हम लोग दुर्गा पंडाल चोपन में आकर बनाते थे लेकिन इस बार पूरे जनपद में कहीं से भी कोई दुर्गा पूजा समिति के
पदाधिकारियों का फोन नहीं आया ऐसे में हम लोगों का एकमात्र व्यवसाय इस बीमारी के कारण चौपट हो गया और पूरा वर्ष खराब हो गया इस पर भी सरकार को मूर्ति कारों के लिए विचार करना चाहिए और हमारी आर्थिक मदद भी करनी चाहिए क्योंकि हम लोगों के समक्ष भुखमरी का विकट संकट आ जाएगा

