बाइक हुई अनियंत्रित, गिरकर युवक की मौत

By:

On: Sunday, October 18, 2020 3:55 PM

---Advertisement---

बाइक हुई अनियंत्रित, गिरकर युवक की मौत

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमगाई गांव के पास शनिवार की रात के समय की है जिसमें बाइक अनियंत्रित होने पर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के धनावल निवासी प्रमोद पांडेय (29) पुत्र रमेश पांडेय कहीं गया था। रात के समय वह अपने घर आ रहा था। रास्ते में जमगाई के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और मौके पर गिरकर मौत हो गयी। रात में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।उधर घटना को लेकर परिजनों में मातम छा गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now