गणित के माड्यूल लेखन के लिए दीनबंधु को आया बुलावा पत्र
घोरावल(पी डी)सोनभद्र:कोरोना महामारी में जब विद्यालय बंद चल रहे हैं ,बच्चों की शिक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग नित नए संसाधन जुटाकर उनके कोर्स को पूर्ण कर भरपाई करना चाहता है। इसके लिए साप्ताहिक पाठ्यक्रम ,उससे संदर्भित वीडियो प्रति सप्ताह परियोजना कार्यालय से स्कूलों तक पहुंचाए जा रहे हैं। आधा सत्र लगभग बीत चुका है ,बच्चों के किसी नुकसान की भरपाई के लिए भाषा और गणित दो प्रमुख विषयों के रीमिडियल माड्यूल लेखन हेतु ,राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ में 19 अक्टूबर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें लेखन हेतु प्रदेश के चुनिंदा शिक्षकों को बुलाया गया है। बड़े हर्ष का विषय है की जनपद सोनभद्र से गणित के नवाचारी शिक्षक दीनबंधु त्रिपाठी को महानिदेशक का बुलावा पत्र आया हुआ है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने बताया कि उन्हें यह बुलावा पत्र मिल चुका है और दीनबंधु त्रिपाठी सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय विसुन्धरी जो वर्तमान में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं उनको शुभकामनाओं सहित सूचित कर दिया गया है।
बताते चलें दीनबन्धु त्रिपाठी गणित के नवाचारी शिक्षक हैं। जिनकी गणित प्रयोगशाला ,गणित की कहानियां ,गणित की पाठ योजनाएं प्रदेश में चुनी गई है। उनके इस चयन से सभी शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। बीईओ उदय चंद्र राय समेत शिक्षकों और शिक्षक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।
गणित के माड्यूल लेखन के लिए दीनबंधु को आया बुलावा पत्र
---Advertisement---

