विद्यालय खुलने के साथ साथ एंटी रोमियों टीम तैयार,5 का चालान दर्जनों को मिली हिदायत

By:

On: Sunday, October 18, 2020 1:07 PM

---Advertisement---

विद्यालय खुलने के साथ साथ एंटी रोमियों टीम तैयार,5 का चालान दर्जनों को मिली हिदायत

सोनभद्र:पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर रविवार को एंटी रोमियो प्रभारी शिवानी मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान 5 वाहनों का इ चालान व पहाड़ियों मंदिरों के आसपास घूम रहे 12 सोहदो सहित कुछ मजनुओं को लाया गया था थाने

एंटी रोमियो प्रभारी शिवानी मिश्रा ने बताया -::कि नवरात्र के समय मंदिरों मंदिरों के आसपास दर्शन पूजा करने जा रहे महिलाओं व किशोरियों के आगे पीछे मडरा रहे ऐसे दर्ज़नो मजनुओं व परेशान कर रहे सोहदो को पकड़ कर थाने लाया गया जहां का पहचान पत्र व जान पहचान नोट करा कर उनको हिदायत देकर छोड़ दिया गया वही श्री मिश्रा ने बताया कि आगामी दिनों से

स्कूल कॉलेज खुल रहे हैं जिसकी सुरक्षा सावधानीयो को देखते हुए एंटी रोमियो अभियान स्पॉट टीम द्वारा धार्मिक स्थल यूको प्वाइंट ,बस स्टैंड ,रोडवेज, कोचिंग सेंटर सहित चट्टी चौराहों पर चेकिंग अभियान किया जा रहा है

संदिग्ध मिलने पर पूछताछ व हिदायत दी जा रही है।टीम में विजेंद्र ,उमा सरोज ,नवीन चौरसिया,अभिषेक पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now