सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

By:

On: Saturday, October 17, 2020 2:27 PM

---Advertisement---

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
घोरावल(पी डीसोनभद्र:शनिवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के औराही में सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र ओझा (40) पुत्र राधे निवासी खजुरौल शनिवार को दोपहर के बाद अपनी परचून की दुकान के लिए सामान लेने बाइक से शाहगंज गया था। वापस लौटते समय औराही तिराहे के पास अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में धीरेंद्र सड़क के किनारे लगे दूरी की गणना करने वाले पत्थर से भिड़ गया।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now