सम्यक मूल मोर्चा द्वारा घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या को ज्ञापन सौंपा

By:

On: Friday, October 16, 2020 1:14 AM

---Advertisement---

सम्यक मूल मोर्चा द्वारा घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या को ज्ञापन सौंपा

घोरावल (सोनभद्र) : सम्यक मूल मोर्चा द्वारा गुरुवार को घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या को एक ज्ञापन सौंपा गया। कोऑर्डिनेटर धम्मगुरू अशोकानंद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने विधायक के भगवास स्थित निवास पर विधायक की अनुपस्थिति में वहां मौजूद मनोज पटेल को ज्ञापन दिया।ज्ञापन में कहा गया कि जातिगत जनगणना कराई जाए और आबादी के अनुपात में आरक्षण दिया जाए।सरकार ओबीसी एक्ट बनाए और हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण लागू करे।सामाजिक रूप से उपेक्षित पिछड़ी व दलित जातियों को पांच पांच बीघा जमीन दी जाए।समान शिक्षा नीति बनाई जाए और सरकारी व निजी स्कूलों में फीस एकसमान हो।सरकारी नौकरियों में साक्षात्कार को समाप्त किया जाए।सरकारी कंपनियों का निजीकरण तत्काल रोका जाए।पर्यावरण संरक्षण हेतु शराब, हिंसा, नशा, मांसाहार पर सरकार प्रतिबंध लगाए।उत्तर प्रदेश में कोल, धरकार, मुसहर जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए।केंद्र सरकार नए कृषि विधेयक को वापस लेकर राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन करे और सुनिश्चित करे कि एक किसान की आय कम से कम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीके समतुल्य हो।लॉक डाउन की अवधि में सरकार गरीबों का बिजली बिल माफ करे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now