ग्लोरी गुप्ता व आकाश गुप्ता ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में पाई सफलता

By:

On: Friday, October 16, 2020 1:13 AM

---Advertisement---

ग्लोरी गुप्ता व आकाश गुप्ता ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में पाई सफलता

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:घोरावल नगर के निवासी किराना व्यापारी किशोर कुमार की पुत्री ग्लोरी गुप्ता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का नतीजा घोषित हुआ जिसमें आल इंडिया 989 रैंक तथा बालिका वर्ग में 146 रैंक प्राप्त किया है। ग्लोरी शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रही।वह हाईस्कूल की परीक्षा 10 सीजीपीए से तथा इंटर की परीक्षा में 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।कोटा राजस्थान से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही की। ग्लोरी आगे चल कर इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी कर देश की सेवा करना चाहती है।
नगर के वस्त्र व्यवसाई श्रवण कुमार के पुत्र आकाश गुप्ता ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2020 में 2801 रैंक प्राप्त किया है। हाईस्कूल मे 10 सीजीपीए तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्वामी हरसेवानंद विद्यालय सेे उत्तीर्ण की है।
आकाश गुप्ता इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी कर देश की सेवा करना चाहते है। उन दोनों की सफलता पर घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार,व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम दास केडिया ,स्थानीय पत्रकारो,समाज सेवियो ने ग्लोरी की सफलता पर शुभ कामना देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now