मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नौगई गांव मे अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। बुधवार की शाम चोर को पकड़ कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसआई शिवचरन चौहान ने बताया कि रामजीत उर्फ कन्हैया निवासी बेलाही थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर को मुक्खा मोड़ के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जो गत दिन चोरी हुए थे। राकेश गिरी ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश में जुटी थी। जिसे बुधवार की देर शाम पकड़ लिया गया।
मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
---Advertisement---

