दुष्कर्म के आरोपित को किया गया गिरफ्तार
घोरावल(पी डी)सोनभद्: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गत दिनों युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी को कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने गुरुवार की भोर मे गिरफ्तार कर लिया। एक गांव की पीड़िता ने तहरीर देकर बताया था कि एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया और मारा पीटा। और जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता के मुताबिक जिस वक्त वह घर से शौच के लिए रात में गई थी घटना उसी दौरान घटी थी। पुलिस ने आरोपी विजय के खिलाफ मंगलवार की रात धारा 376 504 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। जिसे गुरुवार की भोर में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

