पेड़ से लटकती मिली किशोरी का शव

By:

On: Thursday, October 15, 2020 12:47 PM

---Advertisement---

पेड़ से लटकती मिली किशोरी का शव

बीजपुर(बग्घा सिंह)सोनभद्र:थाना क्षेत्र अंतर्गत झीलों गाँव मे गुरुवार की दोपहर एक किशोरी का शव पेड़ से लटकता पाए जाने से गाँव मे हड़कंप मच गया।ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने किशोरी का शव पेड़ से उतरवा कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिये दुद्धी के लिए भेज दिया।बीजपुर थाने के उपनिरीक्षक जे.पी.श्रीवास्तव ने बताया कि 15 वर्षिय कुसुम पुत्री लक्ष्मण सुबह आठ बजे घर से धान काटने के लिए निकली थी।दोपहर में खेत के पास ही चिलबिल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता शव देखकर गाँव वालो ने सूचना उसके घर वालो व ग्राम प्रधान को दी। परिजनों एवं ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुच पुलिस को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जूट गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now