पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल के चोपन रनिंग रेल कर्मियों का लगातार धरना प्रदर्शन जारी

By:

On: Thursday, October 15, 2020 1:48 AM

---Advertisement---

पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल के चोपन रनिंग रेल कर्मियों का लगातार धरना प्रदर्शन जारी
चोपन(संवाददाता अशोक मद्धेशिया )चोपन सोनभद्र-पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल के चोपन रनिंग रेल कर्मियों का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा।इस दौरान रेल कर्मी अपने दोनों साथियों की वापसी व तानाशाह मुख्य क्रू नियंत्रक के स्थानांतरण की मांग को लेकर अड़े रहे।रनिंग कर्मियों ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा हमारे जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है।स्थानीय रेल प्रशासन व तानाशाह मुख्य क्रू नियंत्रक आरके यादव द्वारा मंडल रेल प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है।सभी रनिंग कर्मचारी काफी तनावपूर्ण स्थिति में कार्य कर रहे हैं।कहा कि किसी भी समय कार्य के दौरान कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है, जिसका मुख्य कारण रेल प्रशासन होगा।सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि तानाशाह मुख्य क्रू नियंत्रक आर के यादव चोपन खंड के अन्य सभी लोको के रनिंग कर्मियों को भी अपने तानाशाही के चपेट में रखते हैं।मांग किया कि न्याय कर उनके दोनों मांगों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए एवं चोपन व अन्य लोको के रनिंग कर्मियों में जो तनाव उत्पन्न हुआ है उसे रेल प्रशासन को तुरंत खत्म करना चाहिए, अन्यथा कोई भी दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है।इस मौके पर
पी के गौरव,रामानन्द सिंह,बैजू प्रजापति,अमरेश कुमार, अभय कुमार,के के चौधरी, नितेश कुमार,सिकंदर यादव,एस एन प्रसाद,बृजभान कुमार,मनोज प्रभाकर,प्रमोद कुमार,संजय कुमार, पंकज कुमार ,सुदामा मीणा , ए के रवि आदि मौजूद रहे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now