अज्ञात चोरों ने घर से चुराया मोबाइल
घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नौगई गांव में कच्चे मकान से अज्ञात चोरों द्वारा मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। इस मामले में राकेश गिरी ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह घर में नहीं थे। उनका लड़का घर में था। उसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे हुए 2 एंड्राइड फोन चोरी कर लिए गए। जिस वक्त वह घर पहुंचे, उनके टट्टर के दरवाजे का भाग खुला हुआ था। घर में जाकर देखा तो मोबाइल फोन अपनी जगह पर नहीं था। मामला 12 अक्टूबर की रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया है।

