Breaking::3 बैंक कर्मी सहित 46 मिले कोरोना पॉजिटिव, मृतकों की संख्या 43

By:

On: Wednesday, October 14, 2020 10:49 AM

---Advertisement---

Breaking::3 बैंक कर्मी सहित 46 मिले कोरोना पॉजिटिव, मृतकों की संख्या 43

कोरोना से एक और मौत,मृतकों की संख्या पहुँची 43,संक्रमित मरीजो की 3293

सोनभद्र::जिले में तीन बैंक कर्मी समेत 46और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 3293 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 23 मरीज मंगलवार को इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वाले कोरोना

संक्रमित मरीजों की संख्या 2960 हो गई है। मंगलवार को 27 और कोरोना संक्रमित मिलने पर जिले में एक्टिव मामले 244 हो गए हैं।
उधर, चिकित्सकों की टीमें मंगलवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1775 लोगों के सैंपल लिए। पूर्व

में भेजे गए सैंपल में से 1788 लोगों की मंगलवार को रिपोर्ट भी आई, जिसमें 27 पॉजिटिव और 1761 निगेटिव मिले।संक्रमित मिले मरीजों में से 12 की मौत सोनभद्र और 31 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now