पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, एनसीआर दर्ज
घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पड़वनिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। मामला सोमवार का बताया जा रहा है। मंगलवार को कोतवाली पर तहरीर देकर घायल ममता ने बताया कि गांव के लालबहादुर आशीष रामसूरत लक्ष्मण तथा आयुष उर्फ राहुल ने गोबर फेंकने तथा पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से उन्हें और उनकी माता रामकली और भाई राजाराम को मारा पीटा। दोनों पक्षों से मारपीट हुई है। मारपीट की इस घटना में घायल ममता (20) रामकली (42) तथा राजाराम (25) का डाक्टरी परीक्षण तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। ममता की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी लालबहादुर आशीष रामसूरत लक्ष्मण तथा आयुष उर्फ राहुल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच कर रही है।

