दुर्गापूजा ,नवरात्रि,दशहरा,दीपावली,छठ ,बारावफात आदि आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

By:

On: Tuesday, October 13, 2020 2:21 PM

---Advertisement---

दुर्गापूजा ,नवरात्रि,दशहरा,दीपावली,छठ ,बारावफात आदि आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

कन्टेनमेंट जोन के बाहर के स्थानों के विद्यालयों कक्षा 9 से 12 तक पठन-पाठन हेतु 19 अक्टूबर से मिली अनुमति

बीजपुर(बग्घा सिंह)सोनभद्र:स्थानीय थाना प्रांगण में मंगलवार अपराहन पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई कोविड-19 जैसे महामारी के नियमों का पालन करते हुए बैठक में 2 गज की दूरी व मास्क है जरूरी तथा सैनिटाइजर आदि का ध्यान रखते हुए बैठक में लोग सम्मिलित हुए उप निरीक्षक शेषनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा दशहरा व नवरात्रि आगामी त्योहारों के क्षेत्र के संभ्रांत जन, रामलीला कार्यक्रम के आयोजनकर्ता तथा दुर्गा पूजा प्रतिमा पंडाल स्थापित करने वाले आयोजकों की उपस्थिति रही । जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए प्रदेश सरकार एवं जिला अधिकारी सोनभद्र द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसका कड़ाई से अनुपालन किया जाना है l त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी l पूजन समितियों को पूजा स्थल पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने से रोकने की व्यवस्था करनी होगी l धार्मिक स्थल पर पूजा मेला प्रदर्शनी अन्य स्थानों पर मास्क और गोला बनाकर शारीरिक दूरी एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से करनी है पुलिस भ्रमण के दौरान उक्त सभी व्यवस्थाओं की जांच करेगी, नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी l उक्त अवसर पर उप निरीक्षक चंद्र शेखर सिंह ,राष्ट्रीय स्वयं संघ के सह नगर कार्यवाहक अनिल त्रिपाठी ,विकास मंगला, संदीप गुप्त ,सुरेंद्र अग्रहरी ,अरविंद सिंह, लक्ष्मी कसेरा ,रमेश गुप्त ,डी एस त्रिपाठी ,त्रिभुवन नारायण सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे l

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now