चौथे दिन भी जारी रहा रनिंग रेलकर्मियों का धरना प्रदर्शन

By:

On: Tuesday, October 13, 2020 2:19 PM

---Advertisement---

चौथे दिन भी जारी रहा रनिंग रेलकर्मियों का धरना प्रदर्शन
चोपन(संवाददाता अशोक मद्धेशिया) सोनभद्र-पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल के चोपन रनिंग रेलकर्मियों द्वारा अपने दोनों साथियों की वापसी को लेकर चौथे दिन मंगलवार को भी सभी लोको रनिंग कर्मचारियों द्वारा दोनों  लोको पायलट संजय प्रजापति एवं लोको पायलट संजय सिंह की वापसी एवं तानाशाह मुख्य नियंत्रक आर के यादव के स्थानांतरण की मांग लगातार रेल प्रशासन से कर रहे हैं सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि तानाशाह मुख्य नियंत्रक को बचाने के लिए स्थानीय अन्य लोकों निरीक्षक एवं रेल प्रशासन द्वारा कर्मियों की मांग को दबाने का प्रयास किया जा रहा है इसके विपरीत लोको रनिंग कर्मचारियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जल्द से जल्द रेल प्रशासन द्वारा हमारे दोनों मांगों को नहीं माना गया तो पूरे धनबाद मंडल सहित पूर्व मध्य रेलवे के सभी मंडलों में लोकल रनिंग स्टाफ द्वारा और प्रदर्शन किया जाएगा प्रशासन के द्वारा बिना जांच के ही दो रेल कर्मियों का स्थानांतरण अन्य मंडलों में कर चोपन के तानाशाह मुख्य पूर्व नियंत्रक आर के यादव के तानाशाह को और बढ़ावा दिया जा रहा है चोपन के लोको रनिंग कर्मियों द्वारा बताया गया कि मुख्य नियंत्रक अब और भी ज्यादा तानाशाह हो गए हैं और सभी रनिंग कर्मचारी काफी तनाव और दबाव में रहकर ड्यूटी कर रहे हैं जिससे कभी भी कोई दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है रनिंग कर्मियों द्वारा बताया गया कि जब तक

हमारे दोनों साथियों को वापस चोपन पद स्थापित नहीं किया जाएगा व तानाशाह मुख्य नियंत्रक का स्थानांतरण नहीं किया जाता है तब तक हम इसकी मांग रेल प्रशासन से करते रहेंगे।इस अवसर पर पी.के.गौरव,दिवाकर कुमार, रामानंद सिंह, संजय कुमार, एस.ए.अनसारी, एस.के.भारती ,अभय कुमार इत्यादि रनिंग कर्मचारी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now