विभिन्न प्रकार की मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी एवं अपना दल ने दिया ज्ञापन

By:

On: Tuesday, October 13, 2020 1:00 AM

---Advertisement---

विभिन्न प्रकार की मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी एवं अपना दल ने दिया ज्ञापन

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:सोमवार को जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में जन अधिकार पार्टी एवं अपना दल के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था,किसानों की समस्याओं समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर घोरावल में पैदल मार्च निकालकर तहसील परिसर पहुंचे। और राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार विकास पांडेय को सौंपा।

इस दौरान जन अधिकार पार्टी के मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य एवं सोनभद्र जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश में अपराधी गुंडे बेलगाम हो गए हैं।

लगता है अपराधियों की सरकार चल रही है सरकार पंगु हो गई है। प्रदेश में बलात्कार हत्या जैसी घटनाएं आम हो गयी है। आम जनमानस में भय व्याप्त है। महिलाए अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाय शांत बैठी है।सरकार राष्ट्रीय संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों औने पौने दामो पर बेच कर देश को बर्बाद करना चाहती है। युवाओ को बेरोजगारी की तरफ ले जाना चाहती है। सरकार की मंशा है कि लोगो को इतना कमजोर कर दो कि लोग विरोध करने लायक न रह जाए। जन अधिकार

पार्टी मांग करती है कि सरकारी संस्थानों का किए जा रहे निजीकरण पर रोक लगाए जाने, पिछड़े वर्ग को मेडिकल सहित सभी क्षेत्रो में आरक्षण दिए जाने, क्रीमीलेयर को समाप्त किये जाने या कम से कम पन्द्रह लाख किए जाने की भी मांग की है। अपना दल कमेरावादी के जिला अध्यक्ष इं0 सीडी सिंह पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया कृषि बिल पूरी तरह से किसान के विरोध मे है। नए कृषि बिल में किसानों के फसल का समर्थन मूल्य का जिक्र नही है जिससे बिचौलिया / अढ़तिया औने पौने दामो पर किसनो के फसल को खरीदने का काम करेगा जिससे किसान शोषण का शिकार होगा। भागीदारी संकल्प मोर्चा मांग करता है कि किसान विरोधी बिल को तत्काल वापस लिया जाए जिससे किसान राहत महसूस कर सके ।
धरना प्रदर्शन में घोरावल विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रशेखर मौर्य , बिनोद कुमार, कार्तिकेय सम्राट, श्रीपति विश्वकर्मा, मिथिलेश मौर्य, गंगेश्वर पटेल ,नीतू मौर्या , रीमा मौर्या , लीलावती , बिष्णु पटेल, दीपनरायन प्रजापति , राम सिंह पटेल , चन्द्रशेखर आजाद , जशवंत सिंह, अरुण सिंह , परमानन्द ,सुभाष मौर्य , हेमराज, मनोज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।संचालन जिला महासचिव रवि रंजन शाक्य ने किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now