समाजवादी विचारक एवं चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की मनाई गई पुण्य तिथि
सोनभद्र::आज दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में महान समाजवादी विचारक एवं चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया जी के निर्वाण दिवस जिला पार्टी कार्यालय पर मनाया गया l गोष्टी के माध्यम से डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के विचारों और उनके सिद्धांतों पर चर्चा कर प्रकाश डालते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया l गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि महान समाजवादी विचारक एवं चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया जी भारत माता से शिव का मस्तीक कृष्ण का ह्रदय और राम का कर्म एवं बचपन के साथी की मर्यादा मांगने वाले लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ था l समाजवाद के इस महान चिंतक का निधन 12 अक्टूबर 1947 को दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ किंतु वे अपने पीछे समाजवाद की जो विरासत छोड़ गए उसे आज भारत में समाजवादी आंदोलन को नया आया मिल रहा है l श्री यादव ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने का काम किए और हर वर्ग के लिए विकास की योजनाएं चलाने का काम किया था l समाजवादी पार्टी की सरकार हमेशा हर वर्ग के लिए काम करने का काम किया है l डॉ राम मनोहर लोहिया जनपद सोनभद्र में सन 1967 में आकर लगभग 1 वर्ष रह कर जनपद सोनभद्र के आदिवासियों के बारे में जानकारी प्राप्त किए l गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया समाजवादी चिंतक थे l समाजवाद के इस महान चिंतक का निधन दिल्ली के अस्पताल में हुआ था किंतु अपने पीछे समाजवादियों की जो विरासत छोड़ गए उससे आज भारत में समाजवादी आंदोलन को नया आयाम मिल रहा है l गोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद कुरैशी पूर्व जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव रामप्यारे सिंह पटेल रमेश यादव निर्मल चेरो अनिल प्रधान महफूज आलम खान कुमारी मंदाकिनी पांडे सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल ओम प्रकाश त्रिपाठी रामसेवक यादव कुमारी निधि पांडे कामरान खान सुरेश कुशवाहा राजनारायण भारती विपिन कश्यप अजीत कनौजिया इंजीनियर अजीत कुशवाहा अनवर कुरेशी लल्लू भारती प्रमोद यादव
दयाराम मौर्य सनी पटेल सूरज चौरसिया निशांत पटेल राजेश यादव मनीष त्रिपाठी सुनील गौड़ लक्ष्मण चंद्रवंशी अमरनाथ यादव अंबुज सिंह अखिलेश यादव दीनानाथ अग्रवाल राजकिशोर सिंह के दारु यादव रघुराज पासी रंजन पांडे गंगाराम गोकुल कृपाशंकर अमन पाठक राजमणि यादव लक्ष्मण पाठक तपन तिवारी राजनाथ यादव श्याम बिहारी गौड़ राजीव यादव सत्येंद्र ओझा चतुरी मोती लाल यादव आदि लोगों ने डॉ राम मनोहर लोहिया जी के विचारों और उनके सिद्धांतों पर चर्चा कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए l

