सन्दिग्ध परिस्थितियों मे युवक का पेड़ पर लटकता मिला शव

By:

On: Monday, October 12, 2020 2:19 PM

---Advertisement---

सन्दिग्ध परिस्थितियों मे युवक का पेड़ पर लटकता मिला शव

तीन दिन पहले ही घर से निकला था युवक

सोनभद्र::बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा ग्राम पंचायत के झिल्ली महुआ टोला मे सोमवार को युवक का शव परास के पेड से लटकता मिला।शव मिलने के बाद गाव मे सनसनी फैल गयी।घटना की सुचना पूर्व प्रधान राजा राम ने फोन पर बभनी पुलिस को दिया।सुचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी भेज दिया।

जानकारी के अनुसार झिल्ली महुआ निवासी विनोद कुमार 26 पुत्र जगरनाथ तीन दिन पुर्व अपनी पत्नी से मोबाइल पर कहासुनी के बाद झुब्ध होकर घर से निकल गया।इसके बाद वह लौट कर घर नही आया ।जब वह घर नही आया तो परिजनों ने आस पास तथा रिस्तेदारों मे तलाश शुरु कर दी।लेकिन कुछ भी पता नही चला।मृतक के पिता जगरनाथ ने बताया कि तीन दिन पुर्व मायके गयी अपनी पत्नी से मोबाइल से बात चीत किया और फोन पर ही दोनो की कहा सुनी हुई ।

और वह घर निकल गया।परिजनो ने रात वापस न होने पर खोजबीन किया लेकिन वह नही मिला।सोमवार को गाव के कुछ चरवाहों ने उसे जगल के किनारे स्थित पहाडी पर पलास के पेड पर लटकते देखा।और सुचना गाव वालों को दी।पहुचें ग्रामीणों ने शव की पहचान विनोद के रूप मे किया।पुर्व प्रधान राजा राम ने घटना की सुचना बभनी पुलिस को दी सुचना पर पहुचे सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक केन्द्र दुद्धी भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now