जुआ खेलते तीन धराये

By:

On: Sunday, October 11, 2020 3:05 PM

---Advertisement---
जुआ खेलते तीन धराये
घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के केवटा गांव में पुलिस ने जुआ खेलते हुए जुआड़ियों को पकड़ा और उन पर कार्यवाही की गई। उप निरीक्षक शिवचरण चौहान ने बताया कि नगर से सटे हुए केवटा गांव में पोखरे के समीप शनिवार की शाम जुआड़ियों का मजमा लगा था। मौके पर इंद्रजीत तथा इंदल यादव निवासीगण केवटा तथा सिरसाई के रहने वाले कमला राम को पुलिस ने पकड़ा।
पुलिस को देखकर मौके से कुछ लोग वहां से तेजी से भाग निकले। पुलिस ने जुआ फड़ से 380 रुपये बरामद किए और जुआरियों की जामा तलाशी करने पर 360 रुपये ताश के पत्तों के साथ बरामद किया। पुलिस तीनों को पकड़कर कोतवाली ले आई और उन पर कार्यवाही की गई। मुचलका की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन तीनों को जमानत देकर रिहा किया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now