अखंड हरिकीर्तन का समापन 17 को
हरे रामा हरे कृष्णा से गुंजायमान हो रहा गांव
सोनभद्र::मलमास पर्यंत के अवसर पर आयोजित अखंड हरिकीर्तन और श्री रामचरित मानस पाठ से क्षेत्र का ढुटेर गांव भक्तिमय हो गया है, यहां के जन-जन के मुखारविंद से इस समय हरे रामा हरे कृष्णा तथा आशुतोष तुम अवदडदानी… के उद्घोष से गुंजायमान हो रहा है, सभी भक्ति के सागर में गोता लगाने के लिए विवश हो जा रहे हैं,
बताया जाता है कि उक्त ग्राम पंचायत के छावनी बस्ती स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में पूर्व ग्राम प्रधान एवं समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह चौहान व सहायक अध्यक्ष कोटेदार पुत्र अजय सिंह चौहान के सानिध्य में अधिक मास के प्रथम दिन से प्रारंभ अखंड हरिकीर्तन में स्थापित देवी-देवताओं की पूजा- पाठ की जिम्मेदारी जहां पंडित कृष्णानंद पांडेय और ब्रह्मानंद पांडेय संभाले हुए हैं, वहीं सुरती देवी, सत्यनारायण, राम सिंह, तिलक, राम नाथ, शंभू , कन्हैया, प्रभु , बड़क, योगेश चंद , उपेंद्र, श्रीनाथ, नारसिंह, विजय, रामजग, महेंद्र, राम सकल, रामलखन, प्रमोद, पंकज, जसवंत, सुनील सहित तमाम श्रद्धालु जन नेता हरि कीर्तन गाते रहते हैं , समिति के अध्यक्ष द्वय ने बताया कि एक मासिक इस अखंड हरिकीर्तन का समापन 17 अक्टूबर को हवन पूजन के साथ होगा, इस अवसर पर प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा उन्होंने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होने का आग्रह किया है,

