प्रधानमंत्री शहरी आवास का तीसरा किस्त जारी न होने से लाभार्थी परेशान

By:

On: Saturday, October 10, 2020 4:04 PM

---Advertisement---

प्रधानमंत्री शहरी आवास का तीसरा किस्त जारी न होने से लाभार्थी परेशान

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:नगर पंचायत दुद्धी कस्बे में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन मकान का तीसरा किस्त अवमुक्त नहीं होने के कारण लाभार्थी काफी परेशान नजर आ रहे हैं इस संदर्भ में वार्ड नंबर 11 दुद्धी के निवासी हुस्नारा के पति शमशुल हुदा निवासी वार्ड नंबर 11 दुद्धी सोनभद्र ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि हम सभी संयुक्त परिवार में थे जिसका शौचालय संयुक्त था बटवारा के उपरांत प्रधानमंत्री शहरीआवास बनाए जाने में तीसरा किस्त जारी अभी तक नहीं हो सका है जिसके कारण शेष बचे कार्य संपन्न कराने में कई प्रकार के परेशानियों

का सामना आवास में रहने में लाभार्थी व परिवार के बाल बच्चों को उठाना पड़ रहा है। शमशुल हुदा ने शीघ्र तीसरा किस्त माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वपूर्ण उपक्रम प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का जारी करने की मांग की है। वही वार्ड नंबर आठ नगर पंचायत दुद्धी निवासी ईश्वर प्रसाद अग्रहरी की माने तो तीसरा किस्त जारी प्रधानमंत्री आवास का नहीं होने के कारण घर में

रहने में कई प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ रही है समय पर किस्त जारी हो जाता जिससे सपरिवार घर में रहने में सुविधा होती। भारतीय जनता पार्टी के नान्हूराम अग्रहरी ने शासन से तीसरा क़िस्त अविलंब जारी कर खानाबदोश की जिंदगी जी रहे किराए के मकान से लाभार्थियों को निजात दिलाने की मांग की।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now