मामले के निस्तारण करने के लिए टीम गठित

By:

On: Saturday, October 10, 2020 2:27 PM

---Advertisement---

मामले के निस्तारण करने के लिए टीम गठित

करमा(मुस्त कीम खा)सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र के कसया खुर्द में जिला अधिकारी ने उप जिलाअधिकारी को मामले के निस्तारण करने के लिए लिखे आदेश के क्रम मे मामले के निस्तारण करने के लिए टीम गठित किया टीम मे नायब तसीलदार राबर्ट्सगंज राजस्व निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक थाना करमा, क्षेत्री लेखपाल, गठित टीम ने मौके पर अभिलेखी के आधार पर समस्या का निवारण करते हुए अवैध रूप से भैस बाध रहे रामलाल यादव को भैस बाधने से मना कर दिया गया | राजेश मिश्रा की जमीन 6 नम्बर की स्थानीय पुलिस के साथ आकर नापी करायी गयी |

लेखपाल अल्का विश्वकर्मा ने पुलिस बल के साथ आकर बास बल्लियों से घेराबन्दी कराया।भैंस रखने वाले को मना किया।और कहा कि आज से भैंस यहाँ मत रखना।

इस मौके पर तनुजा निगम नायब तसीलदार, क्षेत्री लेखपाल अल्का विश्वकर्मा स्थानीय थाना के एस आई जय हिन्द यादव व सिपाही ओमप्रकाश यादव, महिला आरक्षी शकुंतला व भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now