केंद्रीय मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया
केंद्रीय मंत्री लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के निधन से कार्यकर्ताओं में मचा शोक
चोपन(संवाददाता अशोक मद्धेशिया)आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित रामलीला मैदान चोपन में लोक जनशक्ति पार्टी सोनभद्र के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास व अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान जी का बीमारी से हॉस्पिटल में हुए निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर बारी बारी से पुष्प अर्पित कर नमन वंदन वह श्रद्धांजलि दिए व एक मिनट का मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए लोक जन शक्ति पार्टी सोनभद्र के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश दास जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज हमारे बीच से हमारे बड़े ही प्रिय नेता का स्वर्गवास हो गया उनके जाने से हम सभी कार्यकर्ता अपने आप
को असहाय महसूस कर रहे हैं वह सदैव दलित पिछड़े गरीब मजदूरों की बात संसद से लेकर सड़क तक उठाते थे और उनकी मदद करते थे निश्चित रूप से हम सब ने एक बहुत ही अच्छे नेता को खो दिया इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जिला सचिव गोरखनाथ कुशवाहा, महिला शहर सचिव अनुज आयशा खातून, मूलचंद मौर्य, विकास दुबे, जयप्रकाश, नरेंद्र पासवान,रमेश, सीमा कार्यकर्ता उपस्थित थे

