ब्रेकिंग::हाइटेंसन तार की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत:घर मे पसरा मातम
सोनभद्र- (वीके राम)थाना शक्तिनगर अंतर्गत बीना एनसीएल खदान में संविदा के पद पर कार्यरत लाइनमैन हाइटेंस तार की चपेट में आने से मौत हो गयी घर वालो ने लगाया कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप पीड़ित परिवारजनों ने मुख्य महाप्रबंधक से दस लाख मुआजा व मृत परिवार को एक नौकरी की मांग मिली सूत्रों की जानकारी अनुसार भगवानदास पुत्र छोटू खरवार उम्र तकरीबन 24 वर्ष निवासी रेहटा थाना अनपरा दिनांक ०७-१०-२०२० को हाइटेंसन तार की चपेट में आ गया जिसका ईलाज निजी चिकित्सालय वाराणसी में चल रहा था।ईलाज उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया_

