Breaking::जिले मे कोरोना का कहर जारी, पहुँचा 3100 के पार 28 नए मामले, मृतकों की संख्या 39
सोनभद्र: जिले में आज 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिससे संक्रमितों की संख्या 3121 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 45 मरीज बृहस्पतिवार को इलाज के बाद स्वस्थ भी घोषित किए गए। अबतक 2805 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव मामले में 249 हो गए हैं। वही संक्रमित मिले मरीजों में से नौ की मौत सोनभद्र और 30 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है।

