सीएचसी म्योरपुर में सास-बहू सम्मेलन का आयोजन

By:

On: Friday, October 9, 2020 1:06 AM

---Advertisement---

सीएचसी म्योरपुर में सास-बहू सम्मेलन का आयोजन

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)गुरुवार को सीएचसी म्योरपुर के परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की एएनएम, आशा कार्यकत्रियों सहित सास-बहुएं मौजूद रही।सीएचसी अधीक्षक डा०शिशिर श्रीवास्तव ने उपस्थित आशाओं तथा सास-बहुओं को संबोधित करते हुए बताया कि सास और बहु में मां और बेटी की तरह रिश्ता होना चाहिए।सास को अपनी बहु को बेटी की तरह तथा बहु को अपनी सास को मां की तरह मानना चाहिए।बताया कि गांव में गर्भवती महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है।समय पर टीकाकरण तथा आयरन तथा कैल्सियम की टैबलेट जरूर देनी चाहिए।डा० दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि गांव में किशोरियों की भी देखभाल अच्छी तरह होनी चाहिए।किशोरियों को माहवारी से

संबंधित सभी बाते मां को बतानी चाहिए क्योंकि किशोर अवस्था में लड़कियों के शरीर में कई बदलाव होते है।कार्यक्रम में सास बहुओं के बीच स्वास्थ्य संबंधित प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमे सही जवाब देने वाले को पुरस्कृत भी किया गया।इस मौके पर डा० राजन पटेल,बीपीएम रामसिंह यादव,बीसीपीएम मनीष कुमार भारती,एएनएम नीलम सहित तमाम आशा कार्यकत्री तथा सास,बहुएं शामिल रही।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now