निलेश कुमार का हुआ आईआईटी में चयन।
घोरावल(पी डी)सोनभद्र: निलेश कुमार के पिता महेंद्र प्रसाद एक शिक्षक है। प्रयागराज जनपद के नैनी मे इंटर कॉलेज के विज्ञान प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं ।उनके इस होनहार बेटे ने आईआईटी जेई एडवांस में 1339 एससी रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निलेश कुमार के दादा तेजबली घोरावल तहसील के सीमावर्ती ग्राम बगाही में खेती बारी करते हैं। निलेश की सफलता से क्षेत्र और बगाही ग्राम में हर्ष का माहौल है।लोग उनके घर जाकर बधाई दे रहे हैं।निलेश शुरू से ही मेधावी छात्र है। हाईस्कूल की परीक्षा मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज प्रयागराज से 10 सीजीपीए में उत्तीर्ण किया था। तथा इंटर की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय नैनी से 75% अंकों के साथ किया था।इसके पश्चात राजस्थान के कोटा में एक कोचिंग में आईआईटी के लिए कोचिंग किया था।इस वर्ष जेईई एडवांस का रिजल्ट सोमवार को घोषित हुआ जिसमें निलेश कुमार 1339 एससी कैटेगरी हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा के माध्यम से देश सेवा करना चाहता है। उनकी सफलता पर क्षेत्र के शिक्षक पत्रकार गांव व्यापार मंडल घोरावल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुभकामना व्यक्त किया है।

