नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी के नेतृत्व में सभासदों ने किये ब्लड बैंक में रक्तदान

By:

On: Wednesday, October 7, 2020 12:56 PM

---Advertisement---

नगर पंचायत अध्यक्ष दुद्धी के नेतृत्व में सभासदों ने किये ब्लड बैंक में रक्तदान

जरूरतमंद लोगों को मिल सके जरूरत के अनुसार ब्लड

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:दुद्धी नगर कस्बा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में बने ब्लड बैंक में आज दुद्धी नगर पंचायत कार्यालय सभागार कक्ष में बैठक होने के उपरांत पूर्व में हुई बैठक के दौरान ब्लड बैंक में रक्तदान करने के बात को लेकर आज नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि के नेतृत्व में कुछ सदस्य गण (समासद)एवं राज्यपाल द्वारा मनोनीत दोनों सदस्यों ने

सेवा भाव समर्पण की सच्ची भावना से दुद्धी ब्लड बैंक में अपना अपना रक्त दुद्धी ब्लड बैंक के रक्त कोष में दान किया ।जिससे कि किसी भी जरूरतमंद को ब्लड लेने में असुविधा न हो और जरूरतमंद को तत्काल ब्लड मिल सके ।किसी जरूरतमंद को बल्ड के अभाव में अपने परिवारजनों की जान न गवानी पड़े।।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि आज मैं अपने नगर पंचायत के परिवार के सदस्यों के साथ दुद्धी में स्थित ब्लड बैंक में रक्तकोश अपने परिवार जनों के द्वारा रक्तदान देने के क्रम में सम्मिलित हुआ हूं मुझे इस अवसर पर बहुत ही सुख की अनुभूति हो रही और अपने नगर पंचायत के सभी सभासदों को दिल से सच्चे मन से साधुवाद करता हूं।एवम सभी नगर वासियों व क्षेत्र वासियों से अपील किया कि आप सभी भी अपना रक्तदान समय समय पर करते रहे।।एवम किसी जरूरतमंद के जरूरत होने पर रक्तदान करें। जिससे की दुद्धी ब्लड बैंक में अधिक से अधिक ब्लड इकट्ठा हो सके।और सभी जरूरतमंदों को उनके जरूरत पर ब्लड मिल सके। इस मौके पर धनंजय रावत ने अपना रक्तदान कर कहा कि मुझे गर्व है कि मैं अपने ब्लड के माध्यम से किसी जरूरतमंद के काम आ सकूंगा और मुझे उस वक्त सबसे ज्यादा सुख की अनुभूति होगी जब मेरा ब्लड किसी जरूरतमंद के रगों में दौड़ेगा यह भी कहां की *रक्तदान महादान इससे बड़ा नहीं कोई दान*।।
इस मौके पर सुधीर अग्रहरी वार्ड नंबर 5 सोनू वार्ड सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 11 पुष्पा देवी सभासद वार्ड नंबर 3, दीपक शाह राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासद, दिलीप पांडे राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासद,गोपाल सभासद प्रतिनिधि वार्ड नो0 9 सहित अन्य प्रबुद्ध जन स्वास्थ्य कर्मी मौजूद।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now