गुरमा रेंज विधायक के अध्यक्षता मे वन्य प्राणी सप्ताह हुआ सम्पन्न

By:

On: Wednesday, October 7, 2020 8:37 AM

---Advertisement---

गुरमा रेंज विधायक के अध्यक्षता मे वन्य प्राणी सप्ताह हुआ सम्पन्न

सलखन(सरफुद्दीन संवाददाता)सोनभद्र।गुरमा रेंज द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह समारोह का समापन सलखन मे सोनी मांटेसरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे मंगलवार के दिन मुख्य अतिथि ओबरा विधायक संजीव कुमार गौड़ ने सम्बोधन मे लोगो को वन्य जीवों को संरक्षण व वातावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने पर बल दिया।और कहा की विश्व की एतिहासिक धरोहर फॉसिल्स सलखन में है जो हमारे जिले के लिए गौरव की बात है आने वाले समय में इसके जगह पर और विकास कार्य कराए जाएंगे अंत मे बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें निबंध प्रतियोगिता में आजाद सिंह कक्षा आठ प्रथम ,निशा कुमारी कक्षा आठ द्वितीय ,एवं खुशी कक्षा 7 ने तृती

य स्थान प्राप्त किया वहीं चित्रकला में हिमांशु सिंह प्रथम, प्रिया द्वितीय, एवं श्रेया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्रेया मोदनवाल प्रथम,निशा कुमारी द्वितीय ,व सौरव जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी को ओबरा विधायक द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया डिप्टी रेंजर टी पी सिंह व वन दरोगा एसके दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इस मौके पर उदय नारायण सिंह, चुनमुन,देवनारायण गौड़, मीनू चौबे,गुलाब चंद्रा,विद्यालय के प्रबंधक राम अवतार सिंह चौहान प्रधानाध्यापक उदय प्रताप तथा विद्यालय के अध्यापक सूरज कुमार , अदलगंज ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार सहित वन विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now