खबर का असर::पीड़िता के पिता को मिली सहायता राशि

By:

On: Wednesday, October 7, 2020 2:40 AM

---Advertisement---

खबर का असर::पीड़िता के पिता को मिली सहायता राशि

करमा(मुस्तकीम खा)थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 सितम्बर की रात में एक नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पीड़िता के पिता ने रवि शंकर चौहान और उसके तीन अन्य अज्ञात साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या करके कुंए में फेक दिए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया था।

नामजद अभियुक्त को जेल भी भेज दिया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पीड़िता के पिता को मंगलवार को उसके घर जाकर

प्रथम किस्त सहयोग राशि 4 लाख 12 हजार 500 रुपए के अनुदान का प्रमाण पत्र सांसद पकौड़ी कोल ने दिया। करमा थाना प्रभारी देवता नंद सिंह ने

बताया कि उक्त धनराशि पीड़िता के पिता के खाते में हस्तांतरित हो गई है। पीड़िता के पिता ने अन्य अज्ञात आरोपियों को भी तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now