तहसील मे समाधान दिवस का आयोजन

By:

On: Wednesday, October 7, 2020 12:57 AM

---Advertisement---

तहसील मे समाधान दिवस का आयोजन

घोरावल(पी डी)तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।एसडीएम जैनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 97 प्रार्थना पत्र दिए गए।इनमें से 8 प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर किया गया,जबकि 4 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर टीम भेजकर किया गया।शेष मामलों के लिए एसडीएम ने सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित समय के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण का निर्देश दिया। शिकायती प्रार्थना पत्र में ग्राम महुआंव पाण्डेय में सरकारी नाली पर कब्जा करने सम्बन्धी राम अनुज धर द्विवेदी द्वारा दिया गया जिसमें कहा गया कि हम प्रार्थी के खेत तक जाने वाली सरकारी नाली को अगर बगल के काश्तकारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे प्रार्थी के फसल की सिंचाई वाधित है ऐसी दशा में मौके की जांच कर अतिक्रमण हटवाया जाय।इस अवसर पर तहसीलदार विकास पांडेय, सीओ संजय वर्मा समेत तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now