(अनिल जायसवाल ,क्राइम जासूस)
डाला/ सोनभद्र ।
स्थानीय नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नं 1 धौठा मे कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से स्थानीय उपभोक्ता सहित यूपी शिक्षा बोर्ड के परीक्षार्थी परेशान ,स्थानीय लोगों ने जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन ।

गौरतलब हो कि स्थानीय नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 1धौठा मे विद्युत उपखंड ओबरा के सब स्टेशन डाला द्वारा विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए 10 केवीए के ट्रांसफार्मर पर भार से ज्यादा कनेक्शन होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जल / खराब हो जाने के कारण स्थानीय उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीते 3 दिन पूर्व भी ट्रांसफार्मर पुनः जल /खराब हो गया है जिसको लेकर खराब ट्रांसफार्मर के पास मंगलवार के शाम को इकट्ठा हुए स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा बताया गया कि 3 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल/खराब हो गया जिसकी शिकायत विद्युत विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर सूचना दे दिया गया है और विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है ।पिछले 3 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सबसे ज्यादा अंधेरे की मार झेल रहे यूपी शिक्षा बोर्ड द्वारा 15 फरवरी से चालू हुई परीक्षा के परीक्षार्थियों को अंधेरे में परीक्षा की तैयारी करने में भारी समस्या उत्पन्न हो रही है । कई दिनों से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द नए ट्रांसफार्मर लगवाने और वर्तमान के विद्युत भार क्षमता को देखते हुए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । इस दौरान मुख्य रुप से संतोष पासवान, रवि पासवान, लल्लन चौधरी, दिनेश पटेल, ब्रजकिशोर पासवान, रहमत अली दशरथ चौधरी ,सुशीला पटेल सुनैना मुन्नी, फुल कालो देवी, रीता देवी ,चिंता देवी ,गीता, लालती देवी सुशीला देवी अशोक भारती के साथ सर्वजन विकास सेवा समिति के उप सचिव अवधेश चौहान शामिल रहे।

