अशोक मद्देशिया,
ओबरा, सोनभद्र, ओबरा पुलिस ने वाहन चोरी के प्रकरण में एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में वाहन चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.10.2022 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-221/2022 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त *आशीष साहनी पुत्र श्यामलाल साहनी, निवासी चोपन बैरियर, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष* को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अभियोग उपरोक्त सें सम्बन्धित एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया तथा उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई एक अदद मोटरसाइकिल (टीवीएस स्पोर्ट मो0सा0 नं0 UP-64-P-7653) बरामद ।
*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः -*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री मिथिलेश कुमार मिश्र, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
3.मुख्य आरक्षी हेमन्त बारी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

